फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड और आनी खंड के 200 आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
श्रीखंड चेरिटेबल सोसाइटी ने निरमंड के आपदा प्रभावितों को दी राहत सामग्री। स्रोत : सोसाइटी
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी सामाजिक संस्था ने सोमवार को निरमंड और आनी खंड के 200 आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। सोसायटी के संस्थापक चंद्रेश ठाकुर और अध्यक्ष ईरिक कायथ ने कहा कि इस वर्ष बरसात में प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। भयावह त्रासदी ने न जाने कितनी मासूम जिंदगियां लील लीं, कितने ही घर मलबे में समा गए, वर्षों की मेहनत से संजोई गई जमीनें बह गईं और घर आपदा की भेंट चढ़ गए। इस दुख की घड़ी में इस वर्ष भी श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी ने गूंज के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। सोसायटी की ओर से कंबल, तिरपाल बिछौना, राशन और जरूरत अनुसार सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें