फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में जलभराव से राहत, बंद चैंबरों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों की भी सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत कोटखाई ने पहल की है। लंबे समय से बंद पड़े जल निकासी चैंबरों की मरम्मत और सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही नालियों की भी सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष कल्पना नंदा और वार्ड सदस्य कविता चौहान, अमन घाल्टा और रिंकी कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार के कई चैंबर महीनों से बंद पड़े हैं। बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। विशेषकर, कोटखाई चौक में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात को देखते हुए नगर पंचायत ने यह विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य वर्षा के पानी को बिना रुकावट के निकालना है, जिससे बाजार में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्य बाजार के चैंबर लंबे समय से बंद हैं। इस कारण बरसात में पानी की निकासी बाधित हो रही है। कोटखाई चौक पर अक्सर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी असुविधा होती है। यह समस्या बरसात के दौरान और गंभीर हो जाती है। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों की सुविधा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने बाजार की स्वच्छता को भी महत्वपूर्ण बताया। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा। भविष्य में भी आवश्यक मरम्मत कार्य जारी रखा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जलभराव की समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें