फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपन्न करवाएं चुनाव कर्मचारी : सुरेंद्र मोहन

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित रिहर्सल मौजूद चुनाव अधिकारी और कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में सभी चुनाव अधिकारियों और मतदान कर्मियों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपन्न करवाकर आदर्श प्रणाली का उद्धारण पेश करें। यह बाद पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित चुनाव कर्मियों की रिहर्सल में रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कही।
विज्ञापन

रामपुर विधान सभा क्षेत्र में होने जा रहे सामान्य चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पीजी कॉलेज सभागार में रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र मोहन ने चुनाव में नियुक्त किए गए 950 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को चुनाव संबंधी जानकारियां उपलब्ध करवाईं।
चुनाव कर्मियों के लिए यह प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुनाव में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान वाले दिन किए जाने वाले कार्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम और वीवी पैट उपकरणों के विषय में भी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

चुनाव कर्मियों को ईवीएम पर व्यावहारिक रुप से अभ्यास करवाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों को चुनाव के दौरान आने वाली परेशानियों के लिए एक शंका निवारण सत्र का भी आयोजन किया गया। चुनाव में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें