रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के लिए मेरा युवा भारत ने पंजीकरण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी ने सभी युवाओं से पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण करने का आग्रह किया है। पंजीकरण के बाद युवा सीधे गतिविधियों और अवसरों से जुड़ सकते हैं। इसमें जिला स्तर पर आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें लोकगीत (समूह), समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही, भाषण, काव्य, नारा लेखन और लघु वीडियो/रील निर्माण प्रतियोगिताएं भी होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर किन्नौर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। युवा इसमें 15 अगस्त तक भाग ले सकते हैं। यह प्रश्नोत्तरी राष्ट्रीय ध्वज, उसके इतिहास और सांविधानिक महत्व पर आधारित है।