ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में मनीषा फाउंडेशन ने कावा संस्था और स्थानीय लोगों के सहयोग से 70 लावारिस पशुओं को रिफ्लेक्टर कॉलर लगाए। साथ ही कुमारसैन क्षेत्र के समाजसेवी लोगों के सहयोग से एक माह का चारा तीन स्थानों तक पहुंचाया गया। इससे लावारिस पशुओं को नियमित आहार उपलब्ध करवाया जा सकेगा। मनीषा चौहान फाउंडेशन की ओर से सैंज क्षेत्र में एक गोशाला का भी निर्माण किया गया है, जहां 500 गोमाताएं और अन्य पशुओं की सेवा, देखभाल और संरक्षण किया जा रहा है।