रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एसडीएम नरेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हुई। बैठक में रेडक्रॉस का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और दिव्यांगता जांच शिविर के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में दिव्यांगता जांच शिविर को लेकर अधिकारियों और सदस्यों ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द आनी में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दिव्यांगों की पहचान करेगी। शिविर के आयोजन के लिए एसडीएम ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। रेडक्रॉस मेले को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने रेडक्रॉस भवन बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, उपाध्यक्ष संदीप सैम सहित विभिन्न सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।