फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार पाने का अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। भर्ती में चयनित युवाओं को न्यूनतम दो वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा। उन्हें प्रतिमाह 1,100 से 1,300 दिरहम (लगभग 28,666 से 34,580 रुपये) वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से मुफ्त आवास, भोजन, ओवरटाइम, वीजा, सालाना एक माह का सवैतनिक अवकाश और विमान यात्रा के लिए प्रतिवर्ष 2,700 दिरहम (लगभग 71,820 रुपये) का भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें