लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक में मौजूद वि
मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रिकांगपिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक हुई, जिसकी राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना, काशंग जल विद्युत परियोजना और अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं की ओर से राशि जमा करवाने और परियोजना संशोधित लागत में हुई वृद्धि पर चर्चा की। उन्होंने परियोजना निर्माण के कारण वन संपदा एवं वन अधिकारों को हुए नुकसान के संदर्भ में प्रभावितों को मुआवजा अदा करने पर जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने परियोजना निर्माण के कारण प्रदूषण से कृषि और बागवानी फसलों को हुए नुकसान में प्रभावितों को मुआवजा जमा करने पर चर्चा की। इस दौरान बागवानी मंत्री ने विद्युत परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने पर विस्तृत ब्योरा मांगा और परियोजना प्रबंधकों से आह्वान किया कि वे स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने में प्राथमिकता प्रदान करें। इसके अतिरिक्त विद्युत परियोजनाओं की ओर से कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर जानकारी मांगी गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक में मौजूद वि