रिकांगपिओ महाविद्यालय में उपायुक्त किन्नौर ने छात्र छात्राओं का किया मार्गदर्शन। संवाद
रिकांगपिओ कॉलेज में उपायुक्त ने छात्रों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद सहित शिक्षकों और छात्रों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स और स्वयंसेवियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने एक पौधा बेटी के नाम शीर्षक से महाविद्यालय परिसर में कैडेट्स और स्वयंसेवियों के साथ पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को विस्तृत अध्ययन, अच्छी प्रकार की पुस्तकें पढ़ने, शारीरिक और मानसिक विकास इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के पूछे प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने महाविद्यालय परिसर, साइंस लैब, जियोग्राफी लैब, कंप्यूटर लैब और बोटेनिकल गार्डन का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।