फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ और भावानगर के उपभोक्ता एक सप्ताह में भरे बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विद्युत उपमंडल रिकांगपिओ और भावानगर के तहत आने वाले उपभोक्ता एक सप्ताह में लंबित बिलों का भुगतान करें अन्यथा बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि उपभोक्ता विभाग के कार्यालय में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं, जिससे बिल संबंधी सूचना और अन्य अपडेट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सकें। विद्युत बिल का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, निकटतम विभाग के बिल संग्रह केंद्र से, लोकमित्र केंद्र से, यूपीआई, नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वे विभाग को तुरंत सूचित करें, ताकि विद्युत मीटर बिना किसी देरी के बदला जा सकें। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल दो-तीन महीनों से प्राप्त नहीं हो रहे हैं, वे कृपया कार्यालय को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें