रिकांगपिओ में पुलिस की टीम एसपी एसआर राणा की समक्ष चरस को आग में जला कर नष्ट करते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने शुक्रवार को 140 ग्राम चरस नष्ट की। जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा की अध्यक्षता में यह पुलिस लाइन रिकांगपिओ में यह कार्रवाई की। मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत पकड़ी गई 140 ग्राम चरस में पंजीकृत अभियोगों में अदालत का निर्णय हो चुका है।
इसके साथ ही अपील का समय भी समाप्त हो चुका है। इसको देखते हुए पुलिस ने चरस को नष्ट किया। इसके लिए नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुलिस अधीक्षक किन्नौर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था।
इसमें पुलिस अधीक्षक किन्नौर, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय विपिन कुमार और कमेटी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में दो अभियोगों में पकड़ी गई 140 ग्राम चरस को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आग में जलाकर नष्ट किया गया।