फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में भूस्खलन से गिरे आरसीसी डंगे, बेली ब्रिज को खतरा

विज्ञापन
सांगला में बेली ब्रिज के नीचे हुआ भूस्खलन। संवाद
विज्ञापन
. पुल से यातायात बंद, तहसील मार्ग से भेजे जा रहे वाहन
विज्ञापन

. किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश कहर मचा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश कहर मचा रही है। शुक्रवार को सांगला के टोंगटोंग नाले के पास भूस्खलन होने से बेली ब्रिज के किनारे लगाए आरसीसी डंगे ढह गए। इससे बेली ब्रिज के गिरने का खतरा बन गया है। प्रशासन ने पुल से यातायात को बंद कर दिया है। वाहन चालकों को सांगला और छितकुल क्षेत्र में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग वाया तहसील से भेजा जा रहा है। खतरे की जद में आए बेली ब्रिज को शनिवार को हटाया जाएगा ताकि उसे गिरने से बचाया जा सके। उधर, पुल के बंद होने से वाहन सवारों की समस्या बढ़ गई है। तहसील मार्ग से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। प्रशासन ने स्थानीय जनता और पर्यटकों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। सभी लोगों को नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें मुस्तैद हैं। उधर, वीरवार को बाढ़ से प्रभावित हुए लिप्पा गांव में बहाली कार्य शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण पुल, सड़क और मकानों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया था। सड़क पर जमा मलबा-पत्थर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें