फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जाएगा राथल मेला : रोहित ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, कहा- मेले देवभूमि की समृद्ध संस्कृति की पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले देवभूमि की समृद्ध संस्कृति की पहचान है, इसलिए राथल मेले को अगले साल से जिला स्तर का दर्जा दिया जाएगा। भोलाड़ पंचायत के राथल में आयोजित यह मेला सदियों से हर साल मनाया जा रहा है। इस मेला में क्षेत्र के चार प्रमुख देवता बनाड़, देशमौलिया, पवासी और देवता गुडारू शिरकत करते हैं। इन देवताओं का संबंध अलग-अलग गांव से है। रोहित ठाकुर ने इस मेले को अगले वर्ष 2025 से जिला स्तर पर मनाने की घोषणा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि भोलाड़ गांव में 1.87 करोड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस मेला के दौरान राथल के मेला प्रांगण में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। उन्होंने भौलाड़ पंचायत में जल्द जिम खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भौलाड़ में एक करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल भोलाड़ को 51,000 रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें