रामपुर में आरएसएस के जन संगोष्ठी कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित सह सरकार्यवाह आलोक। संवा
रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख जन संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ें। समस्याएं गिनाने के बजाय उनके समाधान खोज कर सभी समाज हित में योगदान दें। यह बात रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन संगोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक ने कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामपुर के तत्वावधान में संघ के संपर्क विभाग की ओर से प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सर्वपल्ली बीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज रहीं। विभाग संघ चालक अश्वनी कुमार सोनी और जिला संघचालक रामपुर अनिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी में रामपुर, निरमंड, आनी, कुमारसैन, झाकड़ी और ज्यूरी सहित अन्य क्षेत्रों की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रमुख, चिकित्सक, अधिवक्ता, विद्यालयों के संचालक सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता आलोक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। सह सरकार्यवाह आलोक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 100 वर्ष पूरे होने पर सभी उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से पंच परिवर्तन, पांच संकल्प पर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यवाह रविकांत ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गा कर किया गया। इस मौके पर संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामपुर विनय शर्मा, सहित कई अन्य मौजूद रहे।
रामपुर में आरएसएस के जन संगोष्ठी कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित सह सरकार्यवाह आलोक। संवा