राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघकिन्नौर खंड इकाई आर एस एस के 99 स्थापना दिवस पर शास्त्र पूजन और पथ स
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनजातीय जिला किन्नौर खंड इकाई ने विजय दशमी उत्सव और आरएसएस के 99वें स्थापना दिवस पर शास्त्र पूजन और पथ संचलन किया। यह कार्यक्रम ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय खेल मैदान में हुआ। डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ खेल मैदान में स्वयंसेवकों ने संघ की प्रतिज्ञा भी ली। इसके बाद बैंड बजे के साथ राष्ट्रीय धुन पर रिकॉगपिओ के पुराना पेट्रोल पंप होते हुए रिकांगपिओ के बाजार से पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के गेट से वापस डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ मैदान तक पथ संचलन किया। किन्नौर जिला संघ के चालक प्रताप नेगी ने संघ के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आरएसएस किन्नौर जिला के प्रचारक अनीश , जिला कार्यवाहक मुकेश कुमार नेगी और सह कार्यवाहक पुष्प राज नेगी उपस्थित रहे।