फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रणजीत चौहान सचिव और हिम्मत सिंह चुने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के सह सचिव

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के सचिव चुने रणजीत चौहान। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारियों में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति से भड़ावली पंचायत के कमलाहू निवासी रणजीत चौहान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी कार्यालय अधिसूचना के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका कार्यक्षेत्र उनकी गृह पंचायत रहेगा। वहीं, भड़ावली पंचायत के छलावट निवासी हिम्मत सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सहसचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद जारी अधिसूचना के तहत की गई है। हिम्मत सिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के सचिव चुने रणजीत चौहान। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें