फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरपारा में रंगोत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरपारा में बुधवार को रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोत्सव के दौरान छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चित्रकला, लोकनृत्य, कोलाज निर्माण और रंगोली गतिविधियों में भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। छठी कक्षा की सुहानी, आराधना, मनीषा, सुहानी, सोनिया और आरव ने चित्रकला गतिविधि में भाग लिया। सातवीं कक्षा की खुशी, आयुषी और वर्तिका ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। सातवीं कक्षा के हिमांशी, हिमानी, विक्रम, सुजल, प्रवेश और समीक्षा ने कोलाज निर्माण गतिविधि में हिस्सा लिया। आठवीं कक्षा के दीक्षित, सानिया ने चित्रकला और रंगोली गतिविधियों में भाग लिया। अदिति, रीतिका, विख्यात और अंश ने लोकनृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोत्सव जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, सहयोग, कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें