फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राणाबाग सड़क बंद, एचआरटीसी से पनेटा पुल तक बसें भेजने की मांग

विज्ञापन
राणाबाग में अवरुद्ध सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। भारी बरसात के कारण राणाबाग में सड़क का करीब 500 मीटर हिस्सा भूस्खलन के कारण चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे क्षेत्र की मुख्य सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है। इस कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। यह समस्या न केवल आनी खंड की पंचायतों करशेईगाड़, लगौटी, फनौटी, टकरासी, विश्लाधार और मुहान के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है, बल्कि जिला मंडी से जुड़े क्षेत्रों की जनता भी परेशान है। वर्तमान में एचआरटीसी की बसें राणाबाग से तीन किलोमीटर पीछे चेखी तक ही चल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों को चेखी की बजाय दो किलोमीटर आगे पनेटा पुल तक भेजा जाए, जहां बसों को मोड़ने की पर्याप्त जगह है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र ठाकुर ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग उठाई है कि बसों का संचालन पनेटा पुल तक किया जाए। उधर, एचआरटीसी आनी अड्डा प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि चेखी पुल के पास निजी वाहनों की पार्किंग के कारण बस चालकों को बसें मोड़ने में दिक्कत आती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि बस सेवा को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें