. देवता ने लाव-लश्कर के साथ हजारों देवलुओं के साथ की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। रामपुर के फाग मेले में 24 कोठी और 5 गढ़ों के राजा देवता साहिब बूढ़ा सरौहणी बागा सराहन ने 12 साल बाद शिरकत की। वीरवार दोपहर में देवता साहिब लाव -लश्कर के साथ रामपुर के राज दरबार में पहुंचे। राज दरबार में उनका भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। देवता के पुजारी लोचन ठाकुर ने बताया कि देवता साहिब 12 वर्ष के बाद फाग मेले में शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले देवता साहिब ने वर्ष 2014 में शिरकत की थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने देवता साहिब को फाग मेले में निमंत्रण दिया था। चार दिवसीय फाग मेले के संपन्न होने के बाद पूरे मान-सम्मान के साथ देवता साहिब को विदा किया था और हर वर्ष फाग मेले में शिरकत करने का आग्रह भी किया था। देवता और देवलुओं की व्यस्तता के कारण देवता साहिब 12 साल तक इस पारंपरिक मेले में शामिल नहीं हो पाए। इस वर्ष देवता ने फाग मेले में शिरकत करने की हामी भरी। उन्होंने कहा कि फाग मेले में देवता के साथ करीब 1000 देवलु आए हैं और करीब 200 महिलाएं कुल्लुवी वेशभूषा के साथ के साथ आईं हैं, जो नाटी में भाग लेंगी।