फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसमें कितना है दम प्रतियोगिता में छाया रामपुर का लोकादित्य

विज्ञापन
किसमें कितना है दम प्रतियोगिता में रामपुर के लोकादित्य ने पाया दूसरा स्थान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में प्राप्त किया दूसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित किसमें कितना है दम प्रतियोगिता में रामपुर के लोकादित्य नेगी ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाया है। छात्र लोकादित्य नेगी रामपुर के खनेरी का रहने वाला है और एसजेवीएन डीएवी स्कूल दत्तनगर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। प्रतियोगिता में अपने वक्तव्य के जरिये शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकादित्य की आत्मविश्वास से भरपूर, प्रभावशाली और विचारोत्तेजक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ दर्शकों को भी प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रामपुर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें