नित्थर की पलेही पंचायत में आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामपुर की टीम बनी विजेता। संव
. फाइनल में वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर की टीम को 2-1 से हराया, 10 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को वॉलीबॉल के कई मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रामपुर की टीम ने वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर की टीम को 2-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। क्लब की ओर से आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 और ओपन वॉलीबॉल के अलावा कबड्डी, महिला रस्साकसी और महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसमें नित्थर उपतहसील सहित आनी और रामपुर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष विक्रांत चौहान ने बताया कि सोमवार को कबड्डी और मंगलवार को महिला रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महिला रस्साकसी में क्षेत्र के कई महिला मंडलों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और क्षेत्र में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।