फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्याण बोर्ड रामपुर के कर्मचारियों ने ली नशा से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ए
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रामपुर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने, इसके विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। शपथ समारोह के दौरान संकल्प लिया कि नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं और श्रमिक वर्ग को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। श्रम कल्याण अधिकारी रामपुर विक्रम सिंह ने बताया कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है और इसके उन्मूलन के लिए समस्त समाज को एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में श्रमिकों के बीच जागरूकता शिविरों के माध्यम से नशा विरोधी अभियान को और अधिक सशक्त किया जाएगा, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें