संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग और मिशन रेबीज ने एक दिवसीय रैबीज एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। रैबीज एजुकेटर मिशन रैबीज दीपाली मेहता ने 500 बच्चों और 15 अध्यापकों को रैबीज की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि डेंगू एडीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर ज्यादातर सुबह सूर्योदय से पहले और शाम को काटता है। मच्छर ज्यादातर पैरों में ही काटता है। इसके लक्षण तेज बुख़ार, बदन में दर्द, उल्टी और शरीर में लाल निशान पडऩा। ऐसा होने पर नज़दीकी चिकित्सा संस्थान में जरूर दिखाए। शिविर में ह्यूमेन पीपल संस्था की प्रधान एकता धीमान, स्वयं सेवी पायल मेहता, डॉ अनिल चौहान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी, वाइस प्रिंसिपल रोशन मेहता, लेक्चरर दिव्या दत्त शर्मा और अजय शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे ।