चाटी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद लोग। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
रामपुर परियोजना ने लगाया शिविर, निशुल्क दवाइयां की वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से सीएसआर नीति के तहत जगातखाना पंचायत के चाटी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में सामान्य रोग, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत चिकित्सक और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने जगातखाना और आसपास की पंचायतों के 410 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर रामपुर परियोजना की प्रभावित पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य शिविर में विधायक कुल्लू सदर एवं अध्यक्ष लाडा सुंदर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, परियोजना प्रमुख लूहरी परियोजना, निरमंड खंड के जनप्रतिनिधियों, प्रभावित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
चाटी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद लोग। स्रोत : परियोजना प्रबंधन