कोयल स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। स्रोत : परियोजना प्र
रामपुर परियोजना ने कोयल स्कूल में करवाई प्रतियोगिता
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत उच्च पाठशाला कोयल में स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में एंजल प्रथम, यश द्वितीय और सूर्यांशी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में टीना ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा चार विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी 24 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।