फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पुलिस ने पीजी कॉलेज प्रोफेसर की टीम को दी शिकस्त

विज्ञापन
रामपुर के पाटबंगला मैदान में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथ
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने पीजी कॉलेज प्रोफेसर की टीम को दी शिकस्त
विज्ञापन

. पीजी कॉलेज मैदान में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग शुरू, 24 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर की ओर से दिवंगत ठाकुर सेन नेगी की स्मृति में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ पर रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन चैरिटी मैच पुलिस टीम रामपुर और रामपुर कॉलेज प्रोफेसर के मध्य खेला गया। इसमें पुलिस टीम रामपुर ने रामपुर कॉलेज प्रोफेसर की टीम को पराजित किया। किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और सलाहकार डॉ. देव नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया। एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार आरपी युलाम ने दिवंगत ठाकुर सेन नेगी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। शुभारंभ पर बरी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की। अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर आयकर अधिकारी देवा सिंह, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एसई पासंग नेगी, रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, शिंगला पंचायत के पूर्व प्रधान राज कुमार, दिवंगत ठाकुर सेन नेगी की पोती काजल माथस और प्रिया देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें