खेलों के बाद अब सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छाए समेज के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता में समेज स्कूल के छात्रों ने पहली बार हिस्सा लिया। समेज स्कूल ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पूरे जिले के करीब 52 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने इस सफलता के लिए कला अध्यापक गोविंद ठाकुर का धन्यवाद किया। इसके साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहाली के तिलक राज का भी लोकनृत्य प्रतियोगिता की तैयारी करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।