सांगला (किन्नौर)। एनडीआरएफ ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्रुआ में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। इसमें भूकंप, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाएं से बचाव की जानकारी दी गई।
एक दिवसीय कार्यशाला में एनडीआरफ 14वीं वाहिनी के कमांडर इंस्पेक्टर प्रेम सिंह नेगी की अगुवाई में प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 6 अध्यापक और 4 अध्यापिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।