फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कल्पा ने चुनाव के दृष्टिगत सेक्टर अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सेक्टर अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने की। बैठक में जिले के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन एवं अतिसंवेदनशील मानचित्रण के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारियों को पिछले एक साल से अपने-अपने मतदान केंद्रों का विवरण पुलिस सेक्टर अधिकारियों के साथ प्रदान किए गए परिशिष्ट ए-2 और परिशिष्ट ए-3 में देना होगा। उन्होंने अधिकारियों को लोक सभा चुनाव के सफल निष्पादन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें