भाजपा महिला मोर्चा चौपाल की नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंती मेहता
चौपाल (रोहडू)। भाजपा हाईकमान ने झीना पंचायत प्रधान यशवंती मेहता की चौपाल भाजपा मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद नियुक्ति दी है।
चौपाल विधान सभा क्षेत्र के झीना क्षेत्र से संबंध रखने वाली यशवंती मेहता की इस पद पर नियुक्ति से चौपाल भाजपा में खुशी की माहौल है। यशवंती मेहता ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, विधायक बलबीर वर्मा और भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।