संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य पर खंड स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम और साहस आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय को शामिल किया गया है। इसमें आयु सीमा 14-30 साल, 2 वीडियो का समय 3-4 मिनट वीडियो श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के सोशल नेटवर्क पेज पर अपलोड की जाएगी। श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की उपाध्यक्ष छाया ठाकुर ने बताया कि निरमंड खंड के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थान स्कूल आईटीआई महाविद्यालय विद्यालय इंस्टीट्यूट के सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि सभी छात्र इसमें बढ़चढ़कर के हिस्सा लें। सभी प्रतिभागियों को आने वाले समय में कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा और नकद इनाम भी दिया जाएगा।