रामपुर कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन, 53 महाविद्यालयों के 655 प्रतिभागी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-2 संगीत कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय ताल-वाद्य, स्वर वाद्य, और भारतीय सुगम संगीत में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विशेष अतिथि और अन्य दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता में 53 महाविद्यालयों के 655, प्रतिभागी संगीत की विभिन्न 9 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में अभी तक प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन एकल में बेहतरीन कार्यक्रम पेश करके खूब वाहवाही लूटी। दूसरे दिन रविवार को विशिष्ट अतिथि डाॅ. प्रेम नेगी और डॉ. सुरूचि नेगी विशेष अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य अतिथि सुरजीत सिंह श्याम,आदर्श शर्मा और अनूप ठाकुर ने प्रतिभागियों की संगीतमय प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डा. पंकज बसोतिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।