फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आसा लाड़ी बेलुआ... पर झूमे प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई रचोली में धूमधाम से मनाया युवा उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली (रामपुर) में यूथ फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने आसा लाड़ी बेलुआ, कुण लोगा ठुणके सुना सहित कई अन्य लोकगीत पेशकर धमाल मचाया। लोकगीतों पर प्रशिक्षु खूब झूमे। युवा महोत्सव का शुभारंभ आईटीआई प्रधानाचार्य मोहम्मद याकुब ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत कर उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर लोक संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। युवा महोत्सव के उपलक्ष्य पर संस्थान में एकल गान, पहाड़ी और किन्नौरी नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेशकर मन मोहा। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेशकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक अनूप सिंह, कीर्ति सिंह, बाल कृष्ण, जयप्रकाश, जयपाल, जनक भंडारी, अनुदेशक सुभद्रा कुमारी और ज्योति बाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें