फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल में पुल निर्माण के दौरान खड्ड में बहे युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की छितकुल पंचायत में अस्थायी पुल के निर्माण के दौरान जानापार खड्ड में बहे युवक का तीसरे दिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता युवक की तलाश में क्यूआरटी, आईटीबीपी, सांगला पुलिस और स्थानीय ग्रामीण बुधवार को भी जुटे रहे।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार दोपहर के बाद छितकुल पंचायत के नगस्ति के समीप जानापार खड्ड में अस्थायी पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य पूरा कर जब ग्रामीण लौट रहे थे तो पुल की लकड़ी टूटने से योगिंद्र सिंह नेगी निवासी छितकुल, तहसील सांगला, जिला किन्नौर खड्ड में गिर गया। खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण युवक उसमें बह गया।

इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन, क्यूआरटी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सांगला पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने जानापार खड्ड सहित बास्पा नदी में छितकुल तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बुधवार को भी सवेरे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जबकि जानापार खड्ड के तेज बहाव के कारण दिशा बदल गई है।
विज्ञापन


युवक की तलाश के लिए वीरवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि जानापार खड्ड में लापता युवक का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वीरवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें