नशे की हालत में पांव फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। न्यू बस अड्डा रोहड़ू के समीप एक नेपाली मूल के युवक की पब्बर नदी में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल राेहड़ू में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस थाना राेहड़ू में सूचना मिली कि न्यू बस अड्डा के समीप एक युवक पब्बर नदी में गिर गया है। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद हेड कांस्टेबल प्रमोद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नेपाली मूल का युवक गणेश (28) पुत्र खुम लाल अपने भाई और दोस्ताें के साथ न्यू बस अड्डा रोहड़ू समीप था। गणेश नशे की हालत में था। इसी बीच गणेश का फिसल गया, जिससे वह पब्बर नदीं में जा गिरा। गिरने के कारण गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राेहड़ू ले गए। डीएसपी राेहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। गिरने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।