फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में योग के गुर सीखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय रिकांगपिओ में 25 दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू हो गया है। इस दौरान शिविर में सुबह 5:40 से 6:30 बजे तक योग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। आयुष विभाग जिला किन्नौर के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि योग अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य लाने पर केंद्रित है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है और यह एक स्वस्थ ग्रह बनाने में योगदान दे सकता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम के बारे में नहीं है, बल्कि यह स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करने का एक साधन भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें