फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी स्कूल कुमारसैन में करवाया पंचकुंडीय वैदिक यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारसैन में चैत्र मास की पावन नवरात्र के अवसर पर पंचकुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के माध्यम से छात्रों के आत्मिक, शारीरिक एवं मानसिक अभ्युदय हेतु वैदिक अग्निहोत्र और व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित किए गए विभिन्न यजमानों और अभिभावकों ने भी सहर्ष उपस्थिति दर्ज करवाई। वैदिक यज्ञ का प्रारंभ गायत्री मंत्र द्वारा किया गया। आचार्य निशांत शर्मा ने बताया कि पंचकुंडीय यज्ञ अमृत संस्कार हमारे वैदिक विरासत को पुनर्जीवित करने और संजोने का एक सामूहिक प्रयास है। यज्ञ एक श्रेष्ठतम कर्म है, जो हमारे जीवन का सार और आधार निर्धारित करता है। यह प्रयास हमारी संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाएगा। इस यज्ञ हवन द्वारा वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ जगत के संपूर्ण जीवधारियों के कल्याण की प्रार्थना की गई। धार्मिक आयोजन वैदिक प्रवक्ता आचार्य निशांत शर्मा के ब्रह्मत्व, प्राचार्य रमेश शर्मा और अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें