फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लिंगजार में पुलिस ने पकड़े देवदार के 46 स्लीपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की लकड़ी, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की सरांह रेंज के लिंगजार में पुलिस ने देवदार के 46 स्लीपर पकड़े हैं। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि सरांह-लिंगजार में पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवदार के 46 स्लीपर कब्जे में ले लिए है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि देवदार लकड़ी कब्जे में ले ली गई है। गौर हो कि उपमंडल चौपाल के अंतर्गत सरांह रेंज की कूहल बीट में चिऊना नामक स्थान पर भी जून में जंगलों में दर्जनों देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई थी। एक तरफ जहां सरकार पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं वन माफिया हरे पेड़ों का कटान कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन इन पेड़ों की खबर वन विभाग के अधिकारियों और फॉरेस्ट गार्ड को क्यों नहीं लगी। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें