फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवतियों और महिलाओं को दिए स्वच्छ रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की सभी पंचायतों में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत वो दिन योजना के तहत जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने कहा कि गांव की युवतियों और महिलाओं को वो दिन योजना पर स्वस्थ रहने की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को आनी खंड की ग्राम पंचायत प्लेही के घोरला और शानी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर का आयोजन किया गया। लूहरी वृत्त की पर्यवेक्षक कल्पना की अगुवाई में युवतियों, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पीरियड आने पर सेंटरी पैड इस्तेमाल करने और दिन में दो बार स्नान करने के साथ ही कपड़े बदलने की सलाह दी। कल्पना ने कहा की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशुओं और युवतियों को स्वस्थ और व्यक्तिगत व्यक्तिगत स्वस्च्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें