फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा एनएच-5

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला। रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में देररात बर्फबारी और बारिश से जिले के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने से एनएच-5 बार-बार बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें पूर्वनी झूला, डेट रली, निगुलसरी, चौरा, उरनी ढांक, पागल नाला के समीप रामनी झूला सहित पोवारी से लेकर कल्पा तक एनएच दोपहर तक बंद रहा। वहीं एनएच-5 निगुलसरी स्लाइड प्वाइंट के पास पत्थर गिरना भी जारी है। हालांकि एनएच पांच में दोपहर तक निगुलसरी को छोड़कर अन्य जगहों पर एनएच बहाल कर दिया गया था, लेकिन बार-बार भूस्खलन होने से निगुलसरी एक बार फिर बाधित हो गया है। इसके कारण रिकांगपिओ की ओर आवाजाही बंद हो गई है। एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि जितने भी बंद एनएच पांच को दोपहर तक बहाल कर दिया था, लेकिन अभी निगुलसरी के पास बहाल नहीं हो पाया। ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन होने से एनएच पांच बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें