फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचों में फैला वूली एफिड कीट का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब के बगीचों में वूली एफिड कीट ने हमला शुरू कर दिया है। सेब सीजन के दौरान लगातार फैल रहे कीटों से बागवान भी परेशान है। बागवानी विशेषज्ञों ने कीट के संक्रमण को पौधे और अगले साल की फसल के लिए नुकसानदायक बताया है। वूली एफिड कीट टहनियों पर सफेद रंग की रूई बनाता है। इस रूई के भीतर लाल और छोटे-छोटे कीड़े सेब के पौधे की खाल को क्षति पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


कीट एक बगीचे से दूसरे बगीचे में तेजी से फैलता है। पौधे के तने के चारों ओर जड़ के साथ भी रूई के आकार में कीटों ने घर बनाना शुरू कर दिया है। कीट सेब के बीमों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कीट के हमले से फल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार सेब के पौधों और टहनियों पर सफेद रंग की रूई वूली एफिड कीट ही बनाता है।

अधिक बारिश होने पर कीट पौधे की फटी खाल में घुस जाते हैं या फिर पौधे की जड़ों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इससे पौधे का विकास रूक जाता है। इससे आने वाले साल की फसल भी प्रभावित होती है। बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. आगर दास ने बताया कि वूली एफिड की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव करना आवश्यक है। सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सेब तुड़ान के बाद ही कीटनाशक की स्प्रे करना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें