संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत 43वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कार्यात्मक क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लियो, नमज्ञा और टाशीगंग के युवकों और युवतियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। चंदन सिंह भंडारी, सेनानी, 43वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से स्थानीय जनता को लाभान्वित करने को लेकर 43वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रावत, सहायक सेनानी, डॉ. विपिन सोनी चिकित्सा अधिकारी और प्रधान लियो नमजल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।