फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय प्रभावित परिवारों के बीच कहीं नहीं दिखी कंगना : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फाग मेले में बोले, मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को छोटा सा काम करवाने के लिए जाना पड़ेगा मुंबई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कंगना रणौत हिमाचल की बेटी हैं, इसके साथ ही एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है इसलिए हम उनका मान-सम्मान करते है, लेकिन हिमाचल में आपदा के समय मंडी क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ था। उस समय कंगना रणौत प्रभावित लोगों के बीच दुख-दर्द बांटने के लिए वहां पर नहीं दिखीं। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फाग मेला रामपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को फैसला लेना है कि आने वाले समय में उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए, जिससे मिलने और छोटे से छोटा काम करवाने के लिए उन्हें मुंबई जाने का किराया देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि कंगना इतनी जल्दी अपने फिल्मी कॅरिअर का त्याग नहीं करेंगी, क्या मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग हर छोटा-बड़ा काम करवाने के लिए मुंबई जाएंगे। इस संबंध में कंगना को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। एक-दो दिन में चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिं और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। उन्होंने बागियों पर कहा कि जो गए हैं, उनके लिए शुभकामनाएं, लेकिन नए परिवार में गए हैं, वहां पर उस परिवार में अपना घर बना पाएंगे यह देखना दिलचस्प रहेगा। बाहर से आए लोगों को एकदम से टिकट देना हैं, उनका कार्यकर्ताओं में कहीं न कहीं रोष देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत पर विवादास्पद टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें