फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वसंत पंचमी पर निकली भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली रथयात्रा के दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वसंत पंचमी पर रामपुर में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रथ को खींचा। रथयात्रा श्री अयोध्या नाथ मंदिर रामपुर से शुरू हुई और एनएच पांच से होकर पदम छात्र स्कूल रामपुर के मुख्य द्वार तक पहुंची। इस दौरान भगवान रघुनाथ की झांकी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद वापस रथयात्रा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। न्यास हर वर्ष वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्री रघुनाथ, लक्ष्मण और माता सीता विराजमान हुए। लोगों ने रथयात्रा में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। वीरवार को मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना होगी और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। भीमाकाली मंदिर न्यास उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ की झांकी निकाली गई। इस मौके पर न्यास के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, हरदयाल ठाकुर, भगत सिंह, मदन कश्यप, शमशेर सिंह और भारत भूषण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें