संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उन्नू महादेव के महंत बाबा मस्तगिरी को 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण आया है। विश्व हिंदू परिषद रामपुर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उन्नू महादेव ज्यूरी मंदिर में उनके प्रतिनिधियों को सौंपा। विहिप के रामपुर जिले में एक मात्र निमंत्रण ज्यूरी उन्नू महादेव के महंत बाबा मस्तगिरी को दिया गया है। विहिप के विनोद शर्मा, जिला संगठन मंत्री, बालकृष्णन शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, विष्णु शर्मा नगर अध्यक्ष, रवि शर्मा नगर मंत्री और अन्य विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि ज्यूरी उन्नू महादेव के महंत बाबा गिरी के प्रवास में होने के कारण उन्होंने अपने प्रतिनिधि कुलभूषण और शिवा के हाथों में निमंत्रण दिया है। बाबा मस्तगिरी प्रवास से ही सीधे अयोध्या पहुंचेंगे । उन्होंने बताया कि प्रदेश से 52 साधु-महात्माओं को निमंत्रण दिया गया है। इसमें उन्नू महादेव के महंत को भी निमंत्रण दिया गया है।