फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएफआई इकाई रामपुर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने बुधवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोकल कमेटी रामपुर के सचिव राहुल विद्यार्थी ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों पर आत्मघाती हमला किया गया था। हमले में 44 भारतीय सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। यह घटना जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2019 में जवानों की शहादत को लेकर खूब राजनीति की थी और खूब वोट कमाए थे लेकिन यह सवाल आज भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में 300 किलो से भी अधिक आरडीएक्स आखिरकार आया कहां से ? उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों से सरकारों ने जो वायदे किए गए थे वे भी आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में हर्ष, साहिल, पूजा, पल्लवी और श्वेता सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें