फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंगली फल लगाओ, फल बचाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। जंगली फल लगाओ और फल बचाओ को लेकर निरमंड में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत अधिकारियों और क्षेत्र के लोगों ने आंवला, अनार और कैंथ के करीब 60 पौधे रोपे। शिविर का आयोजन जिला सत्र न्यायाधीश किन्नौर और वन विभाग आनी ने संयुक्त रूप से किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रिकांगपिओ जितेंद्र कुमार ने लोगों को पौधरोपण के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने शिविर में लोगों को पर्यावरण को बेहतर बनाने का आग्रह भी किया। इसके साथ ही न्यायालय के चलाए जा रहे जंगली फल लगाओ, फल बचाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डीएफओ आनी चमन लाल, महिला मंडल निरमंड, निरमंड ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि और युवक मंडल निरमंड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें