रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में मेलठी ने खिताब अपने नाम किया तो वहीं वॉलीबाल में पुजारली चार की टीम विजेता बनी है। प्रतियोगिता के समापन पर पंचायत प्रधान ईश्वर लाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक सचिव मोहिंद्र शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में टिक्कर खंड के 15 स्कूलों के 258 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग कब्बडी के खोखो में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करासा विजेता रहा। छात्राओं के वर्ग की वाॅलीबाल प्रतियोगिता में करासा प्रथम, कबड्डी में मेलठी और खोखो में नालावन स्कूल ने जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन का खिताब छात्र वर्ग में मेलठी और छात्राओं के वर्ग में टिक्कर स्कूल के नाम रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ लोकेंद्र चौहान चेयरमैन ग्रोवर एसोसिएशन शीलघाट ने किया। स्कूल के प्रवक्ता राकेश पिरटा सहित अन्य शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान बाल कृष्ण दुल्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।