संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। महाविद्यालय टिक्कर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता काॅलेज की प्राचार्य ललिता रावत ने की। प्रतियोगिता आयोजन संयोजक प्रो भूपेंद्र लुंडीयान और खेल विशेषज्ञ पीईटी टिक्कर संदीप के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बॉलीबाल, कब्बडी, लंबीकूद, ऊंचीकूद और 100 मीटर दौड़ में जोश के साथ प्रदर्शन किया। समारोह में प्राचार्या डाॅ. ललिता रावत ने कहा कि खेल एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ रहने के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है। इस मौके पर महाविद्यालय प्रो रेखा शर्मा, साक्षी देशटा, अनूप कुमारी और ज्योति शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।