राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग में विधायक कुलदीप होनहारों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और स्कूल के मेधावियों को नवाजा। इससे पहले प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने उनका टोपी ,शाॅल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले 124 छात्र और छात्राओं को टैबलेट देकर नवाजा या। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एमएमसी की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना शर्मा, उपप्रधानाचार्य अनिता कंवर, एडीपीओ शारीरिक शिक्षा कमला ठाकुर, अध्यापक सुरेंद्र कंवर, सुनील शर्मा के अलावा अन्य मौजूद रहे।